देश की आत्मा को बचाना है, तो कांग्रेस संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना होगा : बजरंग पुनिया

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के लिए नियुक्त अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बजरंग पुनिया के मुख्यातिथ्य, मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुनील जेन, सुश्री हिना कांवरे के आतिथ्य एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में शहर जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक के पश्चात बजरंग पूनिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग पुनिया ने कहा कि आज की यह कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव पर आयोजित हो रही है। यह केवल एक बैठक नहीं है, बल्कि एक विचार-मंथन है एक संकल्प है, संगठन को फिर से सशक्त, जीवंत और जनमानस से जुड़ा बनाने का। राहुल गांधी ने संगठन की बुनियादी ताकत को समझते हुए एक सशक्त संगठन-सृजन की आवश्यकता को समय रहते पहचाना। उनका स्पष्ट संदेश है अगर हमें देश की आत्मा को बचाना है, तो कांग्रेस संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना ही होगा।

प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक सुनील जेन, हिना कांवरे ने बैठक को संबोधित करते हुआ कहा कि राहुल गांधी का यह दृष्टिकोण हमें केवल चुनाव जिताने की नहीं, बल्कि देश को सही दिशा में ले जाने की प्रेरणा देता है। कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ बनना होगा, वह हम सबके लिए एक पुकार है, एक जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं है यह एक विचारधारा है, यह भारत की विविधता में एकता का प्रतीक है।

बैठक में प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, सुनील शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मीतेन्द्र दर्शन सिह एड, हरिओम शर्मा, संजय सिंह राठौर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंसाना, संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

Next Post

हाईकोर्ट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्यवाही समाप्त, सुको में मामला विचाराधीन

Mon Jun 16 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए शर्मनाक बयान के बाद स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की गई अदालती कार्रवाई बंद कर दी है। दरअसल मामला अब सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 मई को मप्र हाईकोर्ट से […]

You May Like