बस में चालक मृत मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सतना : मैहर में हाउसिंग बोर्ड बस स्टैण्ड क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब वहां पर खड़ी एक यात्री बस में चालक का शव पड़ा मिला. इस मामले में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस की पूछताछ में परिचालक ने बताया कि चालक रोहित सिंह चौहान उर्फ लक्खू कुमहार के रहने वाले थे. चालक रात में बस में सो गया था. सुबह जब वे उन्हें उठाने की कोशिश की तो शरीर में कोई हचलल नहीं हुई.

जिसे देखते हुए उसने चालक के मुंह पर पानी के छींटे मारे. लेकिन इसके बावजूद भी जब चालक नहीं उठा तो उसे मौत की आशंका होने लगी. उसने बताया चालक रोहित को मिर्गी की बीमारी थी. जिसके चलते उसे अक्सर मिर्गी के दौरे पड़ते थे. परिजनों ने जब मृत चालक का शव देखा तो उनके द्वारा हत्या की आशंका जताई जाने लगी. परिजनों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट नजर आ रहे थे. पुलिस द्वारा परिजनों को आश्वस्त किया गया कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी.

Next Post

कोठी तिराहा क्षेत्र से हटा अतिक्रमण, 3 LPG सिलेंडर और 8 वाहन जब्त

Sat Jun 7 , 2025
सतना: नगर निगम तथा पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति में कोठी तिराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान दो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जिनका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था, जप्त किए गए। इसके अतिरिक्त, यात्री प्रतीक्षालय परिसर में अनधिकृत रूप से खड़े आठ वाहनों […]

You May Like

Play sound