सतना: नगर निगम तथा पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति में कोठी तिराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान दो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जिनका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था, जप्त किए गए। इसके अतिरिक्त, यात्री प्रतीक्षालय परिसर में अनधिकृत रूप से खड़े आठ वाहनों को जप्त किया गया, जिनमें तीन वाहन बिना पंजीयन ने संख्या के पाए गए।
इस कार्रवाई में अनुभागीय दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया, ट्रैफिक डीएसपी संजय खरे, नगर निगम के सज्जन सिंह सेंगर, बालेंद्र गौतम, लक्ष्मी तिवारी के साथ-साथ पुलिस बल एवं नगर निगम का अमला उपस्थित रहा। यह कार्रवाई सार्वजनिक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं नगर सौंदर्यीकरण को दृष्टिगत रखते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
