
राजगढ़: कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य के नेतृत्व में शुक्रवार को खिलचीपुर एवं जीरापुर क्षेत्र में स्कूली एवं यात्री वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज, बिना परमिट एवं बिना फिटनेस संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 5 बसों को जब्त किया गया तथा 20 हजार रुपये का राजस्व बसूला गया. जिला परिवहन अधिकारी श्री वैश्य ने बताया कि जांच के दौरान मां सरस्वती एकेडमी खिलचीपुर के वाहन स्कूल बस के रूप में पंजीकृत नहीं पाए गए, जबकि इनका उपयोग विद्यार्थियों के परिवहन में किया जा रहा था.
साथ ही इनके पास कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. दोनों बाहनों को जब्त कर थाना खिलचीपुर में सुरक्षित रखा गया.
इसी प्रकार मां सरस्वती पब्लिक एकेडमी की बस बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के संचालित पाई गई. जिस पर 5 हजार रुपये का चालान किया गया. सरदार पटेल विद्यालय जीरापुर रोड, खिलचीपुर की बसों की जांच के दौरान तीन बसें बिना परमिट एवं फिटनेस के
संचालित पाई गई. जिन्हें जब्त कर थाना खिलचीपुर में रखा गया जांच के दौरान यात्री बस निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां लेकर संचालित होती पाई गई, जिसके विरुद्ध 5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई. वहीं जीरापुर क्षेत्र में बस बच्चों का परिवहन करते हुए पाई गई. जिस पर विद्यालय का नाम अंकित नहीं था. उक बस को जब्त कर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई. इसके अतिरिक्त बस बिना फामिट संचालित पाई गई. जिसे जब्त कर थाना खिलचीपुर में
रखा गया.