घर में जबरन घुसा बदमाश, शराब के लिए मांगे रुपये

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला के घर में जबरन घुसकर अड़ीबाजी करने और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी बदमाश ने महिला का दरवाजा खटखटाकर जबरदस्ती अंदर प्रवेश किया और शराब पीने के लिए दो हजार रुपये की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, मां शारदा नगर निवासी पीड़िता निशा वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब पौने 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी और बाहर का मुख्य दरवाजा बंद था। इसी दौरान किसी ने बाहर से दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पीड़िता ने दरवाजा खोला, आरोपी राहुल सिसोदिया निवासी श्यामनगर एनएक्स उसे धक्का देकर जबरदस्ती घर के अंदर घुस आया।घर में घुसते ही आरोपी ने महिला पर दबाव बनाते हुए कहा कि आज मुझे शराब पीने के लिए दो हजार रुपये दे। जब पीड़िता ने पैसे देने से साफ मना किया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो आरोपी राहुल सिसोदिया भड़क गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ से धक्का देकर पीड़िता के साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर आज पैसे नहीं दिए तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। घटना के समय घर में पीड़िता की मां प्रेमा जादोन भी मौजूद थीं, जिन्होंने पूरी वारदात अपनी आंखों से देखी। हीरानगर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी राहुल सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

सांसद राघव चड्ढा ने की मोदी से शिष्टाचार भेंट

Sat Aug 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। श्री चड्ढ़ा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर श्री मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते […]

You May Like