टूटी एलटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

सतना: जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में अपने खेत में उर्वरक छिडक़ने के दौरान टूटी हुई एलटी विद्युत लाइन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत अमले पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गम ग्राम रिमार के निवासी 40 वर्षीय किसान रमेश शुक्ला पिता कामता प्रसाद रविवार की दोपहर अपने खेत पहुंचे थे.

जहां पर अपने धान के खेत की निगरानी करने के बाद उन्होंने उर्वरक डालना शुरु कर दिया. बताया गया कि इसी दौरान अचानक उनका पैर टूटी हुई एलटी लाइन की चपेट में आ गया. जिसमें दौड़ रहे करेंट की चपेट में आने से देखते ही देखते वे नीचे गिर गए और तड़पने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना होती देख ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे औ मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी गई. किसी तरह रमेश को तार से अलग करते हुए फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर चिकित्सक द्वारा जांच करते हुए उन्हें ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया.
जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं इस घटना के चलते आक्राेिशत ग्रामीणों द्वारा विद्युत अमले पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए. ग्रामीणों का कहना था कि एलटी लाइन पिछले कई दिनों से टूटी हुई थी. जिसकी जानकारी भी विद्युत अमले को दी गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया. जिम्मेदारों की इसी लापरवाही के चलते एक किसान असमय काल के गाल में समा गया. लिहाजा जिम्मेदरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए.

Next Post

Mahindra XEV 9S बनी भारत की नंबर-1 इलेक्ट्रिक SUV, अगस्त 2026 की बिक्री में Tata Punch EV को पछाड़ा

Mon Sep 28 , 2026
मुंबई, अगस्त 2026 में Mahindra XEV 9S ने 4,508 यूनिट डिस्पैच के साथ Tata Punch EV को 78 यूनिट से पीछे छोड़ा। इलेक्ट्रिक कार बाजार में दोनों मॉडलों की मांग मजबूत रही। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। अगस्त 2026 के बिक्री आंकड़े भी इस ट्रेंड […]

You May Like