मोदी ने युद्व स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली 26 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्व स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन बहादुर सैनिकों का सम्मान किया जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

शिवम दुबे और रमनदीप भारतीय टी-20 टीम में हुए शामिल

Sun Jan 26 , 2025
चेन्नई  (वार्ता) चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह की जगह शिवम दुबे और रमनदीप को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज के शेष मैचों के लिए टीम शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी तीसरे टी-20 मैच से टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन के […]

You May Like