सोयाबीन खरीदी: भावांतर नीलामी में 4361की लगी अधिकतम बोली, 1400 क्विंटल बिका

बेगमगंज। आज से सोयाबीन की भावांतर योजना से कृषि उपज मंडी में खरीदी शुरू हुई ।

विभिन्न क्षेत्रों से किसान अपना सोयाबीन बेंचने के लिए लेकर आए । मंडी में सोयाबीन की नीलामी के दौरान सबसे पहली अधिक बोली ओसवाल ट्रेडर्स की 4350 एवं दूसरी 4361 सुशील ट्रेडर्स की रही।

कृषि उपज मंडी सचिव अनुराग

रघुवंशी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले और खेती लाभ का धंधा हो जाए । इसी को लेकर किसानों के हित में सोयाबीन पर भावांतर योजना लागू करने के बाद करीब दो हजार किसानों ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीयन कराया है।

आज से सोयाबीन की खरीदी शुरू होने पर मंडी में आज 1400 क्विंटल की नीलामी के साथ अच्छी आवक रही।

बेगमगंज , गैरतगंज , राहतगढ़ ( सागर ), ग्यारसपुर ( विदिशा ) इत्यादि तहसीलों के किसानों को मंडी में अच्छी व्यवस्थाओं एवं व्यापारियों द्वारा किए जा रहे तत्काल भुगतान के चलते अधिकांश किसानों अपनी उपज बेंचने के लिए बेगमगंज मंडी में ही आते है।

आज भावांतर के महूर्त में कृषि उपज मंडी समिति के भार साधक अधिकारी व एसडीएम सौरभ मिश्रा की मौजूदगी में हुई सोयाबीन की नीलामी में सबसे पहले किसान विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के ग्राम परसौरा निवासी भगवान सिंह रहे जिनका सोयाबीन 4361रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका।

भारसाधक अधिकारी मिश्रा के द्वारा खरीदार व्यापारी से जिनका तत्काल भुगतान ऑनलाइन टांसफर से भुगतान कराया गया। सोयाबीन बेंचने वाले सभी किसानों का व्यापारियों से तत्काल भुगतान ऑनलाइन कराया गया।

Next Post

रायसेन में कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri Oct 24 , 2025
रायसेन। नागरिकों की सुरक्षा, शांति एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध पटाखों और कार्बाइड गन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मनोज उपाध्याय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत आदेश जारी […]

You May Like