हिंदी सिनेमा की मशहूर निर्माता सीमा कपूर की आत्मकथा में खुलासा, संघर्ष और कला की दुनिया

भोपाल।हिंदी सिनेमा की सुप्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक और लेखक सुश्री सीमा कपूर ने अपनी आत्मकथा प्रकाशित की है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और अनुभवों को साझा किया है।

सीमा कपूर का पारिवारिक Background भी कला से जुड़ा हुआ है। उनके पिता मदनलाल कपूर का पारसी रंगमंच में योगदान याद किया जाता है, जबकि उनकी माँ कमल कपूर, जिन्हें “शबनम” के नाम से जाना जाता था, शायरा थीं। उनके भाई रंजीत कपूर रंगमंच से जुड़े हैं और अन्नू कपूर हिंदी सिने-जगत के जाने-माने चेहरे हैं। छोटे भाई निखिल कपूर कवि हैं। सीमा कपूर प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी की जीवन-संगिनी भी हैं।

इस आत्मकथा में सिर्फ़ उनके व्यक्तिगत संघर्षों का ही उल्लेख नहीं है, बल्कि एक पूरे दौर के जाने-माने कलाकारों, फिल्मकारों और उनके परिवार की कहानियों को भी सामने लाया गया है। पाठक न केवल उनके जीवन से जुड़ते हैं, बल्कि उस समय के सिनेमा और रंगमंच की दुनिया की झलक भी प्राप्त कर पाते हैं।

Next Post

अमेरिका के कोलोराडो में स्कूल में गोलीबारी, दो जख्मी, हमलावर मृत

Thu Sep 11 , 2025
लॉस एंजिल्स 11 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के कोलोराडो में स्थित एवरग्रीन हाई स्कूल में एक 16 वर्षीय छात्र ने अपने दो सहपाठियों को गोली मारकर जख्मी कर दिया और खुद को भी गोली मार ली। जेफरसन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता जैकी केली ने बताया कि डेनेवर के पश्चिमी रॉकी […]

You May Like