रेलवे ठेके के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने वित्तीय अपराधों और आमजन से धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए कटनी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। एनकेजे थाना पुलिस ने रेलवे ठेके में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं को रेलवे ठेकेदार बताकर लोगों को रेलवे से जुड़े कार्यों में निवेश कराने का प्रलोभन देता था। उसने शिकायतकर्ता को बड़े मुनाफे और रेलवे ठेका दिलाने का भरोसा दिलाकर योजनाबद्ध तरीके से विश्वास में लिया और उससे 36.30 लाख रुपये हासिल कर फरार हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर एनकेजे थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर इनपुट और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन पन्ना जिले में ट्रेस की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36.30 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी वाहन तथा 76 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया।

 

Next Post

आंधी- बारिश और ओलों से फिर बदला मौसम

Sun May 10 , 2026
ब्यावरा। मई माह के दूसरे सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. शनिवार को एक बार फिर जिले में तेज आंधी, बारिश के साथ कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे. विदित है कि मई माह भीषण गर्मी का माना जाता है, अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच […]

You May Like