नयी दिल्ली 03 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राजधानी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 56वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और ओडिशा के मुख्यमंत्री; अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री; मणिपुर के राज्यपाल; राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री, राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष , सदस्य तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक गुरुवार को भी चलेगी।
इस बैठक में जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार के बारे में महत्वपूर्ण फैसले किए जाने हैं।
Next Post
यूएस ओपन: जोकोविच सेमीफाइनल में अल्काराज से भिड़ेंगे
Wed Sep 3 , 2025
न्यूयॉर्क, 03 सितंबर (वार्ता) सातवीं वरीयता प्राप्त सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका मुकाबला स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज से होगा। आर्थर ऐश स्टेडियम में मंगलवार रात […]

You May Like
-
9 months ago
बीसीबी ने नजमुल इस्लाम को हटाया, बीपीएल को लेकर संशय
-
1 year ago
एमवाय की बदहाली का जिम्मेदार कौन …?
-
1 year ago
आप ने दिल्ली में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
-
5 months ago
भिंड पहुंचे आर्मी के एरिया कमांडर जनरल, मिली कमियां
-
11 months ago
ठंड में भी 5 से 6 दिन में पेयजल सप्लाई
