यूएस ओपन: जोकोविच सेमीफाइनल में अल्काराज से भिड़ेंगे

न्यूयॉर्क, 03 सितंबर (वार्ता) सातवीं वरीयता प्राप्त सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहां उनका मुकाबला स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज से होगा।
आर्थर ऐश स्टेडियम में मंगलवार रात हुए यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल जोकोविच ने फ्रिट्ज को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराकर अपने ग्रैंड स्लैम जीतने के सपने को बरकरार रखा। जोकोविच ने फ्रिट्ज के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 11-0 कर लिया और साल के लगातार चौथे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 38 वर्षीय जोकोविच न्यूयॉर्क में रिकॉर्ड 25वां मेजर खिताब और अपने 11वें फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं, जहां वह पहले ही चार बार ट्रॉफी जीत चुके हैं।
मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, “यह एक बेहद करीबी मुकाबला था। सच कहूं तो, मुझे नहीं पता कि मैं कैसे जीत गया। मैच के कुछ हिस्सों में वह बेहतर खिलाड़ी थे, और कुछ अंकों ने जीत का फैसला कर दिया।”
इस जीत के साथ ही जोकोविच ने यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में जिमी कॉनर्स के 14-0 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और न्यूयॉर्क में अपने करियर के 19वें सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उनके अगले प्रतिद्वंद्वी स्पेन के दूसरे वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज होंगे, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है।

Next Post

मार्केटा वोंद्रोसोवा यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल से हटीं

Wed Sep 3 , 2025
न्यूयॉर्क, 03 सितंबर (वार्ता) चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोसोवा ने घुटने की चोट का हवाला देते हुए बेलारुस की आर्यना सबालेंका के खिलाफ यूएस ओपन महिला एकल क्वार्टर फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया। मंगलवार को 2023 विंबलडन चैंपियन वोंद्रोसोवा के हटने के साथ, गत चैंपियन सबालेंका वॉकओवर के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।