मप्र के बढ़ते कर्ज पर श्वेत पत्र आये: उमंग सिंघार 

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक दल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अभिभाषण में प्रधानमंत्री और राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया गया, लेकिन प्रदेश की जनता को झेलनी पड़ रही वास्तविक परेशानियों को पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया।

सिंघार ने इंदौर के भागीरथपुरा में हुई दुखद घटना का विशेष उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सरकारी लापरवाही के कारण 35 निर्दोष लोगों की जान चली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पीड़ित परिवारों का दुख, उनके आंसू और उनके अनुत्तरित प्रश्न इस सदन के लिए महत्व नहीं रखते? उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और जिम्मेदारी तय करने की मांग करेगी।

मीडिया से चर्चा करते हुए सिंघार ने कहा कि बजट केवल घोषणाओं का दस्तावेज नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे जमीनी हकीकत को ईमानदारी से सामने लाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की, ताकि जनता को राज्य की वास्तविक आर्थिक स्थिति की पारदर्शी जानकारी मिल सके। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस आने वाले दिनों में सरकार को जवाबदेह बनाती रहेगी।

Next Post

हायर सेकण्डरी की परीक्षा में शामिल हुए 2675 परीक्षार्थी

Mon Feb 16 , 2026
रीवा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित 94 परीक्षा केन्द्रों में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने बताया कि 16 फरवरी को हायर सेकण्डरी में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई. इस […]

You May Like