संयुक्त सरपंच मोर्चा सम्मेलन में दो मिनट का मौन, दिल्ली ब्लास्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जंबूरी मैदान में आयोजित संयुक्त सरपंच मोर्चा सम्मेलन के दौरान दिल्ली ब्लास्ट में दिवंगतों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि देश के किसी भी हिस्से में निर्दोष लोगों पर इस तरह के हमले मानवता के खिलाफ हैं।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सम्मेलन में उपस्थित सरपंचों ने भी मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Next Post

यशवर्धन ने तीन स्वर्ण के साथ जीती चैंपियनशिप

Tue Nov 11 , 2025
नर्मदापुरम: समेरिटंस विद्यालय के छात्र यशवर्धन ने शालेय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही चैम्पियनशिप पर भी कब्जा किया। ज्ञात रहे कि उक्त प्रतियोगिता हाल ही में इंदौर में आयोजित की गई थी। इसमें यशवर्धन देशमुख ने 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर फ्री स्टाइल […]

You May Like