राशिफल-पंचांग : 24 अप्रैल 2026

पंचांग 24 अप्रैल 2026:-

रा.मि. 04 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल अष्टमीं भृगुवासरे रात 11/21, पुष्य नक्षत्रे रात 12/7, धृति योगे प्रात: 7/42 तदुपरि शूल योगे रातअंत 5/7, विष्टि करणे सू.उ. 5/36, सू.अ. 6/24, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 24 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा का योग है, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा. व्यवसाय में अत्याधिक परिश्रम करना होगा. वर्ष के मध्य में पूर्व निर्धारित कार्यो में रूकावटें आयेंगी. दाम्पत्य जीवन में कलहपूर्ण स्थिति से बचना चाहिये. वर्ष के अन्त में धन लाभ का योग है. शुभ सूचना प्राप्त होगी. जमीन जायजाद में वृद्धि होगी. संबंधों में मधुरता आयेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है. सुखद समाचार प्राप्त होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को जीवन सुखमय रहेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम करना होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को निर्धारित कार्यो में रूकावटें आयेंगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण व्यवधान आ सकता है.

——————————————————–

आज का भविष्य -शुक्रवार 24 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, एकांतप्रिय, ईमानदार, होगा, परिश्रमी दृढ़ निश्चयी होगा, साहसिक कार्य करने वाला, बुद्धि का तेज होगा, बचपन में स्वास्थ्य कुद नरम गरम रहेगा, बाद में अच्छा स्वास्थ्य रहेगा, आर्थिक स्थिति जीवन भर अच्छी रहेगी.

——————————————————–

मेष- विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, नये मित्रों से मुलाकात होगीं

वृषभ- संबंधों को बेहतर बनाने बनाने की कोशिश करेंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यो में व्यस्तता रहेगी, पारिवारिक जबावदारी बढ़ेगी, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा.

मिथुन- तनाव की स्थिति में परिवार का साथ खुशी देगा, रोजगार के इच्छित अवसर मिल सकते हैं, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें.

कर्क- राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा, प्रापर्टी खरीदने का मन बनेगा, अत्याधिक व्यस्तता होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, निजी मामलों में एक रूपता रहेगी.

सिंह- मामूली बात को लेकर कार्यस्थल पर परेशानी होगी, अपनी सीमाओं का ध्यान रखें, श्रम एवं प्रयास करने से विरोधियों का शमन होगा, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा.

कन्या- युवाओं को कैरियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, प्रिय व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता रहेगी, खानपान पर ध्यान दें.

तुला- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, लोगों की बातों से मन परेशान रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी, व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी.

वृश्चिक- सूझबूझ से फैसला लेने में सफलता मिलेगी, जिद में आकर अपना नुकसान न करें, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, दैनिक कार्यो में परिवर्तन होगा.

धनु- योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी, इच्छानुसान सभी कामकाज पूर्ण होंगे, संपर्क सुखद एवं लाभदायक रहेगा, आत्म विश्वास में वृद्धि होगी.

मकर- पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, राजकीय उलझनें दूर होंगी, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नई जबावदारी आ सकती है.

कुम्भ- नए सौदे हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा, विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, भाग्यवर्धक प्रयास पूर्ण होंगे, निजी मामलों में सामंस्य बना रहेगा.

मीन- सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है, आर्थिक समस्या का समाधान होगा, पारिवारिक विवादों को टाले.

——————————————————–

व्यापार भविष्य:

वैशाख शुक्ल अष्टमीं को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, लोहा, गुड़, खांड़, चीनी, मोट, आदि में तेजी होगी, घी, गुड़, जौ, चना, के भाव में नरमी होगी. भाग्यांक 3712 है.

——————————————————–

Next Post

लॉरेंस गैंग धमकी केस में एक और गुर्गा रिमांड पर

Fri Apr 24 , 2026
इंदौर: बिल्डरों और व्यापारियों को लॉरेंस गैंग के नाम पर मिल रही धमकियों के मामले में क्राइम ब्रांच ने दूसरी बार गैंग के एक और गुर्गे को जेल से रिमांड पर लिया है. आरोपी से पूछताछ कर शहर में गैंग के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.तुकोगंज थाना क्षेत्र […]

You May Like