मऊगंज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से गई नवजात की जान 

मऊगंज।मऊगंज अस्पताल में नवजात शिशु की मृत्यु के बाद परिजनो ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

जानकारी के मुताबिक मुकेश सोधिया पिता बेनी सोधिया ग्राम फूल करण सिंह, तहसील नईगढ़ी जिला-मऊगंज ने 17 अप्रैल को अपनी पत्नी पार्वती सोधिया को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल अस्पताल मऊगंज में इलाज के लिए सुबह 08:30 बजे लेकर पहुंचा. जहां पर भर्ती कर पत्नी का इलाज शुरू हआ और शाम को करीब 05 बजे बच्चे का जन्म हुआ जो पूर्ण रूप से स्वस्थ था. लेकिन मऊगंज अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से उसका अच्छे तरीके से देख-रेख नहीं किया गया जिस कारण स्वस्थ शिशु की अचानक से सुबह 09 बजे के करीब मौत हो गई. परिजनो ने लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनो ने हंगामा किया जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. सभी को समझाइश दी गई तब जाकर मामला शांत हुआ.

Next Post

पतंजलि योगपीठ और APS यूनिवर्सिटी के बीच समझौता

Fri Apr 18 , 2025
रीवा। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार, उत्तराखंड, जो कि एक प्रमुख योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेद आधारित शोध संस्थान है तथा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा जो एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान है के मध्य शैक्षणिक सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलगुरु प्रो राजेंद्र […]

You May Like