कार-पिकअप की भिड़ंत, 2 की मौत 4 घायल

नलखेड़ा, 20 जनवरी. आगर-उज्जैन रोड एसडीएम कार्यालय के समीप इको कार और पिकअप वाहन की भिड़ंत हुई, जिसमें 2 की मौत और 4 घायल हो गए. घटना सोमवार दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है. जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ उपनिरीक्षक रामलाल पंवार ने बताया कि इको कार में सवार दुले सिंह पिता पीरूलाल, सौरभ बाई पति महाराज, नरसिंह पिता कनीराम और पंकज पिता विक्रम सभी निवासी उमरिया देवड़ा घायल हो गए और लालसिंह पिता पृथ्वी सिंह, भारत पिता पृथ्वी सिंह की दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस द्वारा दोनों मृतकों का आगर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने सडक़ दुर्घटना में दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने की कामना की. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की. सीएम ने मुख्यमंत्री स्वैच्छानुदानमद से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए.

Next Post

दो बाइक की टक्कर, एक में लगी आग

Mon Jan 20 , 2025
सुसनेर, 20 जनवरी. सोमवार शाम को उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित पगारिया टोल प्लाजा के समीप दो बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में आग लग गई. इस दुर्घटना में घायल दोनों ही बाइक चालकों को सुसनेर के सिविल अस्पताल में लाया गया. यहां पर डॉक्टर […]

You May Like