पाकिस्तान: बलूचिस्तान के प्रमुख मौलवी मुफ़्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 08 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान में केच जिले के तुरबत कस्बे में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार देर रात बलूचिस्तान के प्रमुख मौलवी मुफ्ती शाह मीर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हथियारबंद लोगों ने धार्मिक विद्वान को उस समय निशाना बनाया जब वह रात की नमाज अदा करके बाहर आ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तुरंत तुरबत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

डॉन न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, मौलवी मीर को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। मुफ़्ती शाह मीर जेयूआई-एफ के करीबी थे। इससे पहले भी दो बार उन पर जानलेवा हमला किया गया था। यह हमला खुजदार में जेयूआई-एफ के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या के कुछ दिनों बाद हुआ है।

Next Post

विमान के रनवे पर फंसने के बाद 7 लोगों को निकाला गया

Sat Mar 8 , 2025
जकार्ता, 08 मार्च (वार्ता) बाली के आई गुस्ती नगुराह राय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह एयरफास्ट विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद उसमें सवार सात यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हवाई अड्डे के प्रबंधक ने स्थानीय मीडिया को यह जानकारी दी। पश्चिमी सुंबावा के बेनेटे से उड़ान […]

You May Like