लट्ठ-राॅड से युवक पर जानलेवा हमला

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत ठूंठा में बदमाशों ने लट्ठ-राॅड से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि शिवम सिंह राजपूत 28 वर्ष निवासी ग्राम ठूंठा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसानी करता है। घर के बाजू में रहने वाले दशरथ सिंह राजपूत बिना किसी बात के घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था तो उसके भाई सत्यम ने गालियां देने से मना किया इसी बात पर दशरथ अपने भाई सौरभ उर्फ शिल्लू एवं पिता झल्लू सिंह के साथ हाथ में लट्ठ लेकर आया, सौरभ लोहे की राॅड लिये था, दशरथ ने जान से मारने की नियत से लट्ठ से हमलाकर उसके भाई सत्यम के सिर में चोट पहुॅचा दी, शिल्लू लोहे की राड से एवं झल्लू सिंह हाथ मुक्कों से उसके भाई सत्यम के साथ मारपीट कर रहे थे वह एवं उसकी बहन रूबी सिंह सत्यम केा बचाने दौड़े, उसके भाई सत्यम के साथ दशरथ राजपूत, सौरभ एवं झल्लू सिंह जान से मारने की नियत से मारपीट कर सिर, आंख हाथ में चोटें पहुॅचाये हैं उसने अपने भाई सत्यम सिंह 32 वर्ष को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

Next Post

मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहनों से किया दुष्कर्म

Sun Feb 8 , 2026
ग्वालियर। 22 साल की विवाहिता और उसकी नाबालिग बहन के साथ मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया. बिजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई. वारदात के बाद आरोपी पीड़िताओं को डरा-धमकाकर उनसे 40 हजार रुपए व चांदी की पायल लेकर भाग गए. डरी-सहमी बहने पहले […]

You May Like