मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहनों से किया दुष्कर्म

ग्वालियर। 22 साल की विवाहिता और उसकी नाबालिग बहन के साथ मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया. बिजौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई. वारदात के बाद आरोपी पीड़िताओं को डरा-धमकाकर उनसे 40 हजार रुपए व चांदी की पायल लेकर भाग गए. डरी-सहमी बहने पहले तो शांत रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दतिया निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी ग्वालियर में हुई है. युवती का पति गुजरात के अहमदाबाद में पेंटर की नौकरी करता है. पीड़िता की एक बच्ची है, जिसकी देखरेख के लिए वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को अपने साथ रखती है. विवाहित युवती की अपने मौसेरे भाई से फोन पर बातचीत होती थी, वह कई बार उनके घर पर भी रुकता था.

विवाहित पीड़िता के अनुसार वह अपनी बहन के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन करने गई थी. वहां से लौटते समय उन्हें रास्ते में मौसेरा भाई और उसका दोस्त अमन खान मिल गया. रात होने के कारण उसने दोनों बहनों को घर तक छोड़ने की बात कही. घर पहुंचने पर मौसेरे भाई और अमन ने कहा कि रात अधिक हो गई है और वे उनके घर पर ही रुकेंगे. इसके बाद सब खाना-पीना खाकर सो गए.

रात में मौसेरा भाई विवाहिता और उसका दोस्त अमन खान उसकी नाबालिग बहन के पास पहुंचा. दोनों को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता का कहना है कि सुबह मौसेरे भाई और अमन ने उन्हें शादी का झांसा दिया और अपने साथ लेकर निकल गए. रेलवे स्टेशन पर टिकट कराने और रहने-खाने के लिए पैसे नहीं होने की बात कहकर दोनों उससे 40 हजार रुपए और एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर चले गए. काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वे वापस नहीं आए. इसके बाद दोनों बहने मौसी के घर पहुंचीं तो वे वहां भी नहीं मिले.

इसके बाद दोनों बहने अपने घर चली गईं. बाद में उन्होंने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी. परिवार ने उन्हें हिम्मत बंधाई, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

Next Post

संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की जिप्सी के आगे सड़क पर बैठा बाघ

Sun Feb 8 , 2026
सीधी। जिले के संजय टाइगर रिजर्व में रविवार सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान एक बाघ सड़क के बीचो-बीच बैठा दिखा। इससे पर्यटकों की जिप्सी कुछ देर के लिए रुक गई। बाघ काफी देर तक वहीं बैठा रहा, जिसके कारण जिप्सियों को पीछे हटकर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

You May Like