ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने उनके आवास के बाहर लगाया पोस्टर

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (वार्ता) युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार देर रात
यहां उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया और रविवार को उनके आवास के बाहर इसी की मांग वाले पोस्टर लगाये।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए नारे लगाये। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास के बाहर पोस्टर भी लगाये, जिनमें श्री ज्ञानेश कुमार से जवाबदेही तय करने और इस्तीफा देने की मांग की गयी। युवा कांग्रेस ने कहा कि यह प्रदर्शन चुनावी पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर चलाये जा रहे उसके अभियान का हिस्सा है।
श्री चिब ने कहा कि चुनाव आयोग देश के लोगों का संस्थान है और उसकी विश्वसनीयता मतदाताओं के विश्वास पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि जब आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं। वह श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी यह मांग जारी रखेंगे

.....

Next Post

ग्वालियर में भाजपा पदाधिकारियों ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’

Sun Sep 27 , 2026
  ग्वालियर। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना। यह कार्यक्रम राजा मानसिंह तोमर मंडल के बूथ क्रमांक-292, बिरला नगर स्थित वार्ड-16 के पार्षद महेंद्र आर्य के निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा […]

You May Like