
हटा/दमोह। मां भारती के वीर सपूत, वीर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश के आवाहन पर दमोह जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे व युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन के मार्गदर्शन व कार्यक्रम प्रभारी राजुल चौरहा, सह प्रभारी कृष्णा पटैल के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय दमोह में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं भाजपा कार्यालय से आजाद चौक जिला सहकारी बैंक चौराहे तक आजाद प्रेरणा यात्रा का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि अपनी छोटी सी आयु में ही देश के प्रति समर्पण की भावना रखने वाले वीर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं देश की सेवा और राष्ट्र समर्पण का जीवंत उदाहरण थे शहीद चंद्रशेखर आजाद हम सब सौभाग्यशाली हैं कि भारत की भूमि पर ऐसे वीर सपूत का जन्म हुआ ।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला मंत्री कपिल शुक्ला, भारत यादव, कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा युवा मोर्चा से जिला महामंत्री कार्तिक शेलार, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र राठौर, जिला मीडिया प्रभारी राहुल जैन, प्रीतम पटेल कार्यालय मंत्री, मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल, नगर महामंत्री शिवेंद्र तिवारी, करण चौबे, नगर मंत्री संदीप सैनी, विशाल चौबे, आशुतोष पांडेय, चंद्र प्रकाश आशीष, अखिलेश चौबे, सृजन असाटी ,सत्यम चौबे, हरि रजक, आलोक चौबे, टीकाराम पटेल सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही।
