नीमच। थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचुरा व एमडी ड्रग्स की तस्करी करते 01 पल्सर मोटरसायकिल सहित कुल 03 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा दिनांक 19.04.26 को नीमच-मनासा रोड पर करंट वाले बालाजी मंदिर के पास थाना नीमच सिटी पर वाहन चैकिंग की जाकर मालखेडा तरफ से एक संदेही पल्सर मोटरसायकिल आई, जो नाकाबंदी देखकर मोटरसायकिल पल्टा कर भागने का प्रयास किया, जो फोर्स की मदद से रोककर उनकी तलाशी के दौरान आरोपीयो के पेंट की जेब व बैग के अंदर भरा कुल 06 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व 150 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई तथा आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार किया गया । मौके की गई कार्यवाही पूर्ण कर, थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया व गिर. आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एमडी ड्रग्स के स्त्रोतो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।
नाम आरोपी – 01. मोहम्मद अशरफ उर्फ बब्बु पिता मोहम्मद शकीर कुरेशी उम्र 20 साल निवासी अम्बेडकर कालोनी नीमच थाना नीमच केंट जिला नीमच02. अजरखान उर्फ समीर पिता सरफराज खान पठान उम्र 24 साल निवासी मुलचंद मार्ग खारीकुआ थाना नीमच केन्ट जिला नीमच03. फरदीन पिता तस्लीम खान पठान उम्र 24 साल निवासी शहाबुद्दीन बाबा की दरगाह के पास नीमच सिटी थाना नीमच सिटी
जप्त मश्रुका- 06 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पिसा हुआ डोडाचुरा किमती 20000 रूपये तथा 150 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स किमती करीब 15 लाख रूपये तथा एक काले रंग कि बजाज प्लसर मोटर सायकल नम्बर रूक्क14रूङ्ग 6047 किमती करीबन 50 हजार रूपये
सराहनीय कार्य – उक्त कार्य में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी नीमच सिटी एवं पुलिस थाना नीमचसिटी व सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा ।
