वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दी समाज सेवा की मिसाल

दमोह: वैवाहिक वर्षगांठ को समाज सेवा से जोड़ते हुए थोक दवा व्यापारी सुरेंद्र असाटी व ममता असाटी ने अपनी 27वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र असाटी ने अपना 68वां तथा उनके पुत्र अनि असाटी ने 5वां रक्तदान किया।

परिवार द्वारा किया गया रक्तदान एक थैलेसीमिया पीड़ित मरीज के उपचार हेतु समर्पित किया गया। असाटी परिवार ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की।

Next Post

आंधी में उड़ी सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला

Tue Jun 23 , 2026
सिंगरौली : मोरवा थाना क्षेत्र के मेढ़ौली में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के तीन लोगों ने घर पहुंचकर खिड़की का कांच तोड़ा और कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना रविवार रात […]

You May Like