सतना: तकनीकी दक्षता और जन सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सायबर सेल मैहर ने ऑपरेशन रिंगटोन के तहत सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 60 नागरिकों के गुम मोबाइल खोज निकाले। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 10 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है।शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर जिला सायबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल सतना, मैहर, रीवा, पन्ना, छतरपुर, चित्रकूट, दिल्ली, भिंड, टीकमगढ़ व गुजरात सहित अन्य स्थानों से बरामद किए। बरामद मोबाइल सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, रीयलमी, एमआई, टेक्नो, रेडमी, लावा आदि कंपनियों के हैं।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक, एएसपी और साइबर सेल टीम ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापसी पर नागरिकों ने पुलिस व टीम का आभार जताया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। साथ ही पुलिस ने अपील की कि गुम मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराकर CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक करें ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके।
