1.75 लाख का गांजा पकड़ाया तस्करी में युवक-युवती गिरफ्तार

जबलपुर: क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी मेें युवक और युवती को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 8 किलो 718 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 75 हजार रूपये का जप्त किया गया है।

टीआई सतीष कुमार अंधवान ने बताया कि चांदमारी में सिद्धेश्वर कुण्ड मंदिर के पास मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार रहे रचित जाट 29 वर्ष निवासी कंजर मोहल्ला बेलबाग एवं पल्लवी झारिया 22 वर्ष निवासी चौसठ जोगनी मंदिर के पास पंचवटी भेडाघाट को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम ने दबोचा।

जिनके कब्जे से कुल 8 किलो 718 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 75 होना पाया गया। पकड़ा गया आरोपी रचित जाट अपराध प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ एक दर्जन अपराध दर्ज है।

Next Post

चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद उतारा गया हाईवोल्टेज लाइन में चढ़ा युवक

Sat Apr 19 , 2025
जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई कटंगी बायपास में शाम 6 बजे उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हाईवोल्टेज लाइन के टावर में चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई […]

You May Like