बच्चों के पोषण और संस्कार से बनेगा सशक्त समाज: विधायक

मऊगंज, सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत दादर पश्चिम एवं माजन मानिकराम में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों का जायजा लिया तथा बच्चों और माताओं से संवाद किया. विधायक श्री पटेल ने कहा कि बच्चों का बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार ही सशक्त एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं. आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ माताओं और महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से सेवा, पोषण और सम्मान के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत बनाने का संदेश दिया गया.

Next Post

रुपये के लुढ़कने से शेयर बाजारों में गिरावट

Wed Oct 7 , 2026
मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये में गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को बिकवाली हावी रही, विशेषकर रेपो दर बढ़ाने से रियल्टी, ऑटो और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों की कंपनियां दबाव में रहीं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह गिरावट […]

You May Like