दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘वॉक फॉर डिस्लेक्सिया’ का हुआ आयोजन

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (वार्ता) डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को यहां के कर्तव्य पथ पर ‘डिस्लेक्सिया जागरूकता वॉक’ का आयोजन किया गया। इस वॉक को पूर्व सांसद तरूण विजय और दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉक में बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक, शिक्षक और समाज के अन्य वर्गों के लोग लाल टी-शर्ट और टोपी में शामिल हुए। सभी के हाथों में ‘वॉक फॉर डिस्लेक्सिया’, ‘एक्ट फाॅर डिस्लेक्सिया ‘ और ‘ब्रिलिएंटली डिस्लेक्सिक’ लिखे बैनर तथा तख्तियां थीं, जिन पर ‘डिस्लेक्सिया बुद्धिमत्ता की कमी नहीं, सीखने का एक अलग तरीका है’ जैसे संदेश लिखे थे।

इस मौके पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि डिस्लेक्सिक कोई रोग नहीं है। यह सीखने की एक अलग प्रक्रिया है। इसके कारणों को समझकर समय पर पहचान जरूरी है। उन्होंने डिस्लेक्सिक को लेकर समाज में व्याप्त भ्रम तोड़ने और सतर्कता, बचाव व सही मार्गदर्शन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उचित सहयोग और बराबर अवसर मिलने पर डिस्लेक्सिक से ग्रसित बच्चे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। श्री विजय ने कहा कि सोच फाउंडेशन का लक्ष्य डिस्लेक्सिक के बारे में जागरूकता बढ़ाकर समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ‘समझें, स्वीकारें, साथ दें’ का संकल्प लिया।

.....

Next Post

शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मिलने भोपाल एम्स पहुंचे पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल

Sun Oct 25 , 2026
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हुए हादसे में घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है। घायलों में शैलेन्द्र तोमर, कल्पना और संजय शर्मा शामिल हैं। घायलों का हाल जानने ग्वालियर के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल भोपाल एम्स पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके […]

You May Like