एक क्लिक में दस्तावेज वेरिफिकेशन सॉफ्टवेयर का राजभवन में लोकार्पण

भोपाल।बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा पुराने छात्रों के दस्तावेजों का एक क्लिक में डिजिटल वेरिफिकेशन करने हेतु विकसित सॉफ्टवेयर का लोकार्पण शुक्रवार सुबह राजभवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगू भाई पटेल ने डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से बटन दबाकर सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन सहित अधिकारी, शिक्षक, तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन ने सॉफ्टवेयर की विशेषताओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक डिजिटल सुविधा से विद्यार्थियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा से छात्र हित को प्राथमिकता देते हुए नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रयासरत रहा है। कुलगुरु ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजभवन निरंतर विश्वविद्यालय को नवाचार के लिए प्रोत्साहित करता रहा है।

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि यह सॉफ्टवेयर न केवल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय भी इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली पारदर्शिता को बढ़ाएगी और छात्रों को घर बैठे मार्कशीट का डिजिटल वेरिफिकेशन सुलभ करेगी।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा डिजिलॉकर और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा ग्रीन कैंपस, जैव विविधता, योग और कम्प्यूटर सेंटर जैसे विषयों पर किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन ने राज्यपाल का बुके और अंग वस्त्र से स्वागत किया। कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी, विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य और सॉफ्टवेयर विकसित करने वाले इंजीनियर मौजूद रहे।

Next Post

सीएम डॉ. यादव को ग्रीनको एनर्जीस कंपनी ने दिया कार्पोरेट आफिस विजिट का निमंत्रण

Thu Nov 20 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 22 नवम्बर को हैदराबाद प्रवास के दौरान देश में हरित ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ग्रीनको एनर्जीस प्रायवेट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को हैदराबाद स्थित हाईटेक सिटी माधापुर में उनके कॉर्पोरेट आफिस हेडक्वार्टर विजिट के लिए आमंत्रित किया है। कंपनी के उपाध्यक्ष नवीन […]

You May Like