रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आयेगी शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी!

मुंबई, 07 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ीरोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकती है। शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना बहुत जल्द कॉकटेल 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी साल सितंबर के महीने में रिलीज होगी।इस जोड़ी को एक नया प्रोजेक्ट भी मिल गया है।

बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक अमित शर्मा शाहिद और रश्मिका को लेकर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बना रहे है। इस फिल्म का जियो स्टूडियोज के सहयोग से किया जाएगा। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। चर्चा है कि शाहिद और रश्मिका अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद अगस्त-सितंबर 2026 में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे।

Next Post

मध्यप्रदेश में लूट और हत्या की घटनाएं कब रुकेंगी

Sat Feb 7 , 2026
मध्य क्षेत्र की डायरी दिलीप झा मध्यप्रदेश में लूट और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कानून का राज स्थापित करना सरकार की अहम जिम्मेदारी है क्योंकि इससे राज्य में शांति बनी रहती है। इन दिनों राज्य में असामाजिक तत्वों का तांडव अक्सर देखने को मिल […]

You May Like