दो पक्ष भिड़े, पथराव-चाकूबाजी, आधा दर्जन घायल

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत बुंदेला बाबा आईटीआई में दो पक्ष भिड़ गए । देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया । इस दौरान चाकू भी चला । हमले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक जयंती पटेल 65 वर्ष निवासी बुंदेला बाबा आईटीआई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 9-30 बजे वह कृष्णा किराना दुकान के पास खड़ी थी तभी आयुष बेन, राजश्री गुटखा खरीद रहा था और मंजू पटेल से शराब पीने के लिये रूपये की मांग करने लगा, मंजू पटेल ने रूपये देने से मना किया तो आयुष बेन मंजू पटेल के साथ विवाद करने लगा। आवाज सुनकर उसका बेटा उमांशकर आया तभी राजा बेन, करन बेन, रितिक बेन भी आ गये चारों ने उसके बेटे से मारपीट की। ईंट पत्थर से हमला किया। राजा बेन ने चाकू से हमलाकर उमाशंकर को गंभीर चोट पहुंचा दी ।

संदीप पटेल व भागचंद पटेल बीच बचाव करने आये तो चारों ने इनके साथ भी मारपीट की। इसी प्रकार संगीता बेन 45 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती आईटीआई बुंदेला बाबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा बेटा आयुष बेन पडोस में मंजू पटेल कि किराना दुकान में गुटखा लेने गया था जहां किसी बात को लेकर मंजू पटेल के साथ विवाद हो गया था, वह आयुष को लेकर घर आ गई थी जिसके बाद मंजू पटेल, प्रकाश पटेल, संदीप पटेल, मुन्ना पटैल उर्फ परम, जयंती पटेल, ममता पटेल व अन्य लोग एक राय होकर विवाद करते हुये जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये उसकी बेटी व बेटा आयुष बेन व राजा के साथ मारपीट एवं पथराव किये। तीनों को चोटें आ गई।

Next Post

महिला को एक्टीवा से गिराकर लूटी सोने की आधे तोले की चेन

Fri Nov 13 , 2026
जबलपुर:संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरी नगर में बाइक सवार लुटेरों ने एक्टीवा से महिला को गिराकर झपट्टा मारकर आधे तोले की सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक आशा बाघेला 60 वर्ष निवासी […]

You May Like