विस्थापितों के लिए आधुनिक सुविधायुक्त कॉलोनी विकसित करें: संजय

सिंगरौली : अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संजय दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रोरेट सभागार में म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा नपानि सिंगरौली के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमिश्नर हाउसिंग बोर्ड गौतम सिंह एवं कलेक्टर गौरव बैनल की उपस्थिति रही। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर द्वारा अपर मुख्य सचिव श्री दुबे का स्वागत किया गया। बैठक में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा जिले में म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के माध्यम से संचालित कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं ननि आयुक्त द्वारा अमृत योजना 1.0 एवं 2.0, अमृत हरित अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन सहित नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने एनसीएल अधिकारियों से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, पुनर्वास कॉलोनी निर्माण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विस्थापित परिवारों के लिए आर्किटेक्ट के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से आधुनिक एवं सुविधायुक्त कॉलोनियों का विकास किया जाए। साथ ही विस्थापन प्रक्रिया के दौरान नवीन बस स्टैंड निर्माण में यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देशित किया ।

बस स्टैंड में प्रतीक्षालय, शौचालय और रेस्टोरेंट बनाएं
बैठक में उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में दुकाने, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, रेस्टोरेंट सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित विकास किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। वहीं नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना साइट-1 अंतर्गत रिक्त भूमि पर एलआईजी एवं एमआईजी आवासों के निर्माण की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि योजना से छूटे हुए मोहल्लों में पाइप लाइन विस्तार का कार्य शीघ्र पूर्ण कर शेष घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, ननि आयुक्त सविता प्रधान, हाउसिंग बोर्ड के संभागीय अधिकारी, एनसीएल के वरिष्ठ अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

Next Post

औद्योगिक विकास, किसान, युवा और गरीब कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम डॉ यादव

Fri Aug 7 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास, किसान, युवा एवं गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इन सभी वर्गों के कल्याण के कार्य मिशन मोड में सुनियोजित ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनविश्वास अभियान के […]

You May Like