चकदेही में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, महिला 27 फीसदी झुलसी

मंडला। जिले के ग्राम चकदेही में मंगलवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे में एक महिला झुलस गई, जिसे तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला लगभग 27 प्रतिशत तक झुलसी है और उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चकदेही निवासी दुर्गा बाई यादव पति जमुना प्रसाद (उम्र लगभग 44 वर्ष) अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान एचपी गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक आग लग गई। दुर्गा बाई ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया और आग फैल गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और कंबल व कपड़ों से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस पायलट आशीष धुर्वे और ईएमटी गजेन्द्र अहिरवार मौके पर पहुंचे और झुलसी महिला को उपचार के लिए निवास सीएचसी लाया गया बीएमओ डॉ. विजय पेगवार ने बताया कि महिला लगभग 27 प्रतिशत झुलसी है, जिसका उपचार जारी है। वहीं घटना की जानकारी निवास पुलिस को भी दे दी गई

Next Post

रीवा में नर्सरी से 8 वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के पहले नही लगेगी

Tue Nov 11 , 2025
रीवा। जिले में कड़ाके की पड़ रही ठंड और शीत लहर के चलते स्कूले के समय में परिवर्तन किया गया है. कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक की समस्त पाठशालाओं का संचालन सुबह 9 बजे नही किया जायेगा, अब स्कूले 9 बजे से ही लगेगी. दरअसल […]

You May Like