डिप्टी जेलर के खिलाफ शहडोल में नाबालिग के अपहरण का अपराध दर्ज

शहडोल, 2 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल कोतवाली पुलिस ने शहडोल नगर के एक होटल में नाबालिग लड़की को बंधक बनाने पर बुढ़ार जेल के डिप्टी जेलर विकास सिंह के खिलाफ अपहरण और बनंधक बनाने का अपराध दर्ज किया है।

एसपी शहडोल रामजी श्रीवास्तव के अनुसार रात 3 बजे शहडोल रेलवे स्टेशन जा रही नाबालिग लड़की को विकास सिंह ने जबरन कार में बैठाया और शहडोल गाँधी चौक के कृष्णा होटल में ले जाकर एक कमरे में बंधक बनाया, जब पुलिस ने पूछताछ की तो विकास सिंह फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज और नाबालिग के बयान के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है।

Next Post

जनता की संतुष्टी ही हमारा ध्येय:यादव

Fri May 2 , 2025
भोपाल, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनता की संतुष्टि ही हमारा ध्येय है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सुशासन है, इसलिए प्रदेश के हर नागरिक को सुशासन का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें […]

You May Like