एमडी तस्करी प्रकरण में ‘जमील एंबुलेंस वाला’ गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी पकड़े गए

मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी तस्करी के चर्चित मामले में एक और आरोपी जमील उर्फ ‘जमील एंबुलेंस वाला’ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी क्राइम ब्रांच इंदौर के एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में आरोपी रह चुका है। मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 7 मई को मुख्य आरोपी इमरान उर्फ बंटी पठान के कब्जे से 500 ग्राम एमडी और 500 ग्राम अफीम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इसी क्रम में मुख्य आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने धारियाखेड़ी निवासी एवं वर्तमान में रामपुरा (नीमच) निवासी जमील (32) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी ड्रग्स व रसायन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat Jul 25 , 2026
मंदसौर। नशा मुक्ति अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी-2.0’ के तहत गरोठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 173 ग्राम एमडी ड्रग्स, एमडी निर्माण में प्रयुक्त करीब 24.57 किलोग्राम रसायन, दो कारें और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार […]

You May Like