विदेशी मुद्रा भंडार 709 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 8.053 अरब डॉलर की बड़ी वृद्धि के साथ 709.413 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। पिछले सप्ताह यह 14.167 अरब डॉलर बढ़ा था। इस तरह दो सप्ताह में ही इसमें 22.22 अरब डॉलर का उछाल आ चुका है। विदेशी मुद्रा भंडार का पिछला उच्चतम स्तर 27 सितंबर 2024 को 704.885 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 23 जनवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार में 5.635 अरब डॉलर का उछाल आया और यह 123.088 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमतों में लगातार तेजी से स्वर्ण भंडार बढ़ रहा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भी 2.367 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गयी और यह सप्ताहांत पर 562.885 अरब डॉलर रहा। इसमें अमेरिका डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो शामिल हैं जिनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में उनकी संदर्भ दर के आधार पर होता है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.8 करोड़ 

Next Post

केंद्र का राजकोषीय घाटा दिसंबर तक बजट अनुमान के 55 प्रतिशत पर

Fri Jan 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार का रोजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में दिसंबर 2025 तक बजट अनुमान के 55 प्रतिशत पर रहा। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल-दिसंबर 2025 की अवधि में केंद्र सरकार की कुल राजस्व प्राप्ति 25,25,156 करोड़ रुपये रही, […]

You May Like