माधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा

वामिका गब्बी ने माधुरी दीक्षित से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसे अपना फैन-गर्ल मोमेंट बताते हुए कहा कि बचपन से माधुरी उनकी प्रेरणा रही हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जादू आज भी करोड़ों दिलों पर कायम है। उनकी मुस्कान, दमदार अभिनय और बेहतरीन डांस के दीवाने सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी हैं। हाल ही में अभिनेत्री वामिका गब्बी को अपनी पसंदीदा स्टार माधुरी दीक्षित से मिलने का मौका मिला, जिसे उन्होंने अपने जीवन का बेहद खास पल बताया। इस मुलाकात की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वामिका गब्बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसकी शुरुआत माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने ‘धक-धक करने लगा’ पर उनके डांस से होती है। इसके बाद वीडियो में वह माधुरी दीक्षित से मिलती हैं और उन्हें गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर करती नजर आती हैं। वीडियो में दोनों की मुस्कान और गर्मजोशी भरी मुलाकात ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। फैंस इस पल को प्योर फैन मोमेंट बता रहे हैं।

13 साल की उम्र से यही सपना था
वीडियो के साथ वामिका ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि उनके करीबी दोस्त अच्छी तरह जानते हैं कि वह बचपन से ही माधुरी दीक्षित की कितनी बड़ी प्रशंसक रही हैं। वामिका ने लिखा कि मेरे करीबी दोस्त, जो 13 साल की उम्र से मेरे साथ हैं, वे जानते हैं कि माधुरी दीक्षित से मिलना मेरे लिए कितना खास पल था।

माता-पिता से भी करवाई मुलाकात
वामिका ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने माधुरी को अपने बचपन की कई यादें सुनाईं और यह भी बताया कि किस तरह उनकी फिल्में और डांस उनके बचपन का अहम हिस्सा रहे हैं। वामिका ने इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित की मुलाकात अपने माता-पिता से भी करवाई। वामिका ने इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित की मुलाकात अपने माता-पिता से भी करवाई। उन्होंने कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए भी बेहद यादगार रहा।

फैंस को पसंद आई दोनों की केमिस्ट्री
वामिका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई फैंस ने लिखा कि अगर उन्हें भी माधुरी दीक्षित से मिलने का मौका मिले, तो उनका रिएक्शन भी बिल्कुल ऐसा ही होगा। वहीं कुछ लोगों ने वामिका की सादगी और उनके भावुक अंदाज की तारीफ की। माधुरी दीक्षित हाल ही में फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आईं, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा।

Next Post

घायल युवक के परिजनों ने बागेश्वर बाबा एवं अस्पताल प्रशासन पर लगाए आरोप

Thu Jul 16 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर के 1000 बिस्तर अस्पताल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। छतरपुर में गोली लगने से घायल मोतीलाल कुशवाहा अस्पताल की चौथी मंजिल पर भर्ती हैं। परिजनों का आरोप है कि अब तक न तो गोली निकाली गई है और न ही उन्हें उचित उपचार मिल रहा […]

You May Like