ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आज रविवार को प्रात: बिरलानगर स्थित रामजानकी फ्यूल पेट्रोल पंप पर अनीता कुशवाह व रानी गौर को एवं सिंहपुर रोड बारादरी मुरार स्थित माँ पेट्रोलियम पंप पर कविता रूरया को “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपी।
ग्वालियर जिले की जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी बनकर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रही हैं। जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” के नाम से नवाचार किया है। शक्ति दीदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
