सीहोर।शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की वर्षगांठ मनाई गई. कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्वयंसेवक दर्शना दोहरे, जानवी बैरागी एवं प्रीति परमार द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई.
मुख्य अतिथि समाजसेवी अखिलेश राय एवं विशेष अतिथि डॉ.गगन नामदेव, प्राचार्य सुनीता जैन, डॉ राजेंद्र देशमुख, भौतिक विदारविंद पटेल का रासेयो वेज लगाकर स्वागत किया.
डॉ गगन नामदेव ने स्वामी विवेकानंद एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के दर्शन एवं कार्य से अवगत कर लक्ष्य निर्धारण एवं कठोर परिश्रम के लिए प्रेरणा दी. समाजसेवी श्री राय ने कहा कि महान व्यक्तियों को केवल सुनने नहीं अपितु उनके बताए हुए पथ पर चलने की आवश्यकता है.
