
मंडला।शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल डोंगर मंडला में आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में जब विद्यार्थियों को साइकिलें प्राप्त हुईं, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। निःशुल्क साइकिल प्राप्त होने पर वे अत्यंत प्रसन्न हैं और इसके लिए छात्र – छात्राओं म.प्र. शासन और स्कूल को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। “अब हमें स्कूल समय पर पहुंचने में आसानी होगी। छात्र – छात्राओं ने कहा की पैदल विद्यालय पहुंचने में अधिक समय लगता था, अब हम समय में विद्यालय पहुंच जाएगे नि:शुल्क साइकिल वितरण मे शाला के प्रभारी प्राचार्य रमेश कुमार गुमास्ता ,हीरा सिंह मरावी ,अजय ठाकुर ,अनीता मरावी,जोसफाइन धुर्वे ,प्रियंका रघुवंशी ,संजुलता पबासा ,शिवानी तेबाम एवं समस्त पात्र विद्यार्थियों के पालक उपस्थित रहे | कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य द्वारा शाला प्रांगण में उपस्थित सभी पालकों का आभार व्यक्त किया गया।
