![]()
पांढुरना। परिजनों के साथ दिन भर खेत में काम करने के बाद तालाब में नहाने गई ग्राम राजडोंगरी की दो बहनों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई,नांदनवाडी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच कर रहीं है ।
स्कूल को छुट्टी होने से नांदनवाडी पुलिस चौकी क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम राजडोंगरी निवासी राजकुमार परतेती की 11 वर्षीय लडक़ी वैशाली तथा 6 वर्षीय अर्पिता परिवार के अन्य सद्स्यों के साथ पुश्तेनी खेत गए थे,जहां इन दोनों बहनों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पूरे दिन खेत में काम करने के बाद शाम को वापस घर जाने की बात कहते हुए खेत से निकली,लेकिन देर शाम तक यह दोनों ही घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा इनकी तलाश शुरू की गई । ग्रामीण तथा परिजन को इन दोनो लडकियों के कपडे खेत के पास वाले एक तालाब के किनारे मिलने पर गोताखोरों की मदद से इन उक्त दोनों लडकियों के शव इस तालाब से बाहर निकाले ।
सूचना पर घटना स्थल पहुंचे नांदनवाडी पुलिस के अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद इन लड़कियों के मृत शरीर को नगर जिला मुख्यालय लाया जहां सोमवार को इनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप जांच की जा रहीं है ।
