इंदौर. फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. फरारी वारंट की समय-सीमा पूरी होने के बाद अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने दिल्ली सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कादरी का कोई सुराग नहीं मिला.
एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा का कहना है कि फरारी के दौरान किन-किन लोगों ने कादरी को पनाह या सहयोग दिया, इस पर भी पुलिस ने जांच तेज कर दी है. कई मददगारों की पहचान हो चुकी है और उनसे पूछताछ जारी है. ऐसे लोगों पर साजिश में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई हो सकती है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है.
