
सीधी। शहर के सोनांचल बस स्टैण्ड के समीप संचालित मेसर्स शालू ट्रेडर्स में जीएसटी टीम के छापा मार कार्यवाही के बाद प्रोपराइटर अरविंद कुमार गुप्ता ने स्टॉक आधिक्य के पेटे रुपए 40,21,810 अपनी स्वेच्छा से डीआरसी 03 के माध्यम से जमा किया । यह छापामार कार्यवाही माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 67(2 )की तहत की गई । बताया जा रहा है कि व्यवसाई के संबंध में प्राप्त शिकायतें एवं पोर्टल पर उपलब्ध डेटा एनालिसिस टीटीसी/कैश रेशियों तथा उनके द्वारा किए जा रहे कच्चे बिलों पर क्रय विक्रय को आधार मानते हुए यह कार्रवाई की गई । मेंसर्स शालू ट्रेडर्स की दुकान में किराना गुड्स के साथ-साथ में ही पान मसाले का व्यवसाय भी किया जाता है। व्यापारी अरविंद कुमार गुप्ता के व्यवसाय स्थल और गोदाम पर एक साथ छापा कार्रवाई की गई थी । टीम से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को उनके द्वारा ट्रेडिंग अकाउंट प्रस्तुत नहीं किया गया था, जिसके चलते आज बुधवार को अकाउंटेंट द्वारा प्रस्तुत करने का समय दिया गया था। आज दिनांक को उनके द्वारा ट्रेडिंग अकाउंट प्रस्तुत करते हुए,उपलब्ध भौतिक स्टॉक का मूल्यांकन कार्य कराया गया। एक्सेस स्टॉक जो उनके द्वारा अपने बुक्स ऑफ अकाउंट से मिलान न होने की स्थिति में फॉर्म फॉर्म व्यवसाय द्वारा पाए गए स्टॉक आधिक्य के पेटे रुपए 40,21,810 अपनी स्वेच्छा से डीआरसी 03 के माध्यम से जमा किया गया।इस कार्यवाही में व्यवसाय स्थल एवं गोदाम पर स्थित स्टॉक का भौतिक सत्यापन कार्य किया गया,साथ ही उनके बुक्स ऑफ एकाउंट से मिलान का कार्य किया ।
जांच टीम में यह रहे शामिल –
शहर के पुराने बस स्टैण्ड हनुमान मंदिर के सामने संचालित दुकान में छापा कार्रवाई करने पहुंची जीएसटी की टीम 12 सदस्यीय बताई गई । यह कार्यवाही राज्य कर अधिकारी शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में की गई , जिसमें मृत्युंजय तिवारी राज्य कर अधिकारी, ओमकार दुबे निरीक्षक, निधि पांडे निरीक्षक, साक्षी तिवारी निरीक्षक, सत्यनारायण सिंह निरीक्षक सहित 12 सदस्य जांच दल में शामिल रहे।
