शासन तक पहुंची जांच रिपोर्ट, जल्द होगी रादुविवि में कार्यवाही

कई विभाग के अधिकारी- कर्मचारी आ सकते हैं रडार पर
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में  अनियमितताओं की जांच के लिए टीम द्वारा विश्वविद्यालय की रिपोर्ट तैयार होने के बाद शासन के पास भी पहुंच चुकी हैं। रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद विश्वविद्यालय में पाई गई अनियमित और गड़बड़ी की पुष्टि होने पर विश्वविद्यालय के कई विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों रडार पर आ सकते हैं।  जिसके चलते विश्वविद्यालय में काफी गहमा- गहमी का माहौल है। उल्लेखनीय है की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक आदेश जारी हुआ था। जिसमें रानी दुर्गावती विश्ववि?द्यालय के विरुद्ध  उच्च शिक्षा विभाग को विभिन्न अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर रीवा की टीम द्वारा जांच की गई है।
गड़बड़ी करने वालों पर गिरेगी गाज
जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में सात सूत्रीय शिकायतों और अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय में जांच की गई थी। जिसमें जांच दल द्वारा सभी जानकारी तो प्रेषित कर ली है,जिसकी रिपोर्ट तैयार कर वह शासन को भी सौंप चुके हैं। जिसके बाद शासन द्वारा रिपोर्ट देखने के बाद गड़बडिय़ों और अनियमित पाए जाने और करने वालों के खिलाफ गाज गिरने की संभावना है।
7 बिंदुओं के आधार पर हुई थी जांच  
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में लगभग 7 बिंदुओं पर जांच हुई है। जिसमें विश्वविद्यालय की लेखा शाखा में वित्तीय अनियमितताओं की जांच, उत्तर पुस्तिकाओं की प्रिंटिंग ऑर्डर और स्टॉक की पूरी जांच, विवि के उपयोग में लिए जा रहे वाहनों के टेंडरों की भी जांच और रेनोवेशन के कार्य में भी अनियमितता की कई बातें सामने आ रही हैं, इसके अलावा लेखा विभाग में जो भी अपराधिक प्रवृत्ति का कर्मचारी या अधिकारी है उन्हें तुरंत ही हटाने की ठोस कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

बिना कागज और परमिट पर चल रहे ऑटो पर शिकंजा

Mon Jan 6 , 2025
5 ऑटो जब्त 16 पर हुई चालानी कार्यवाही  जबलपुर: ऑटो चालकों की धमा- चौकड़ी पर शिकंजा करने के लिए मालवीय चौक यातायात पुलिस द्वारा रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जिसमें से बिना परमिट और कागज के चल रहे ऑटो को जप्त कर आरटीओ भेजा गया तो वहीं लगभग कुछ […]

You May Like