बिना कागज और परमिट पर चल रहे ऑटो पर शिकंजा

5 ऑटो जब्त 16 पर हुई चालानी कार्यवाही

 जबलपुर: ऑटो चालकों की धमा- चौकड़ी पर शिकंजा करने के लिए मालवीय चौक यातायात पुलिस द्वारा रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जिसमें से बिना परमिट और कागज के चल रहे ऑटो को जप्त कर आरटीओ भेजा गया तो वहीं लगभग कुछ ऑटो चालकों के पास जरूरी कागज ना होने पर चालानी कार्रवाई की गई।

यातायात डीएसपी मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार तीन पत्ती चौक पर ऑटो की धमाचौकड़ी मची हुई थी, जिस पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऑटो चालकों से कागज और परमिट चेक किए। जिसमें से 5 ऑटो चालकों के पास ना ही परमिट था और ना ही गाड़ी के कागज पाए गए, जिसके चलते उन्हें जब्त कर आरटीओ भेजा गया। वहीं लगभग 16 ऑटो चालकों के पास कागज ना होने पर उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की गई। इस मौके पर मालवीय चौक यातायात पुलिस बल मौजूद था।

Next Post

कार का तांड़व: दो कारों को ठोंका, ई रिक्शा नाले में गिरा, चार घायल

Mon Jan 6 , 2025
माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बायपास के समीप रविवार रात्रि कार चालक ने तांड़व मचाया। दो कारों को ठोंकने के बाद ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद ई रिक्शा को टक्कर मारी जिसके बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जाकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो […]

You May Like