चन्द्रशेखर आजाद वार्ड में चला स्वच्छता अभियान

जबलपुर: भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत संस्कारधानी जबलपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के प्रयासों ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। इसी कड़ी में बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद वार्ड रांझी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं एम. आई. सी. सदस्य एवं वार्ड पार्षद दामोदर सोनी के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पार्षद ने स्वयं झाड़ू थामकर वार्ड की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान की सबसे बड़ी शक्ति स्थानीय नागरिक रहे। वार्ड के सैकड़ों निवासियों, युवाओं और वरिष्ठ जनों ने स्वत: गलियों और नालियों की सफाई में अपना श्रमदान दिया।
स्वच्छता की शपथ के साथ समापन
अभियान के अंत में सभी उपस्थित जनों को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की शपथ दिलाई गई ।नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव और डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में डेमो भी दिया गया। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।महिला पार्षद की अगुवाई में चला स्वच्छता अभियानमहर्षि अरविंद वार्ड में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं क्षेत्रीय पार्षद अनीता जाट के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्षद ने स्वयं झाड़ू थाम

Next Post

अवैध कब्जे की जगह अब सज रहे हैं नेकी के केंद्र

Thu Apr 16 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर गौरीघाट क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिस स्थान पर दो महीने पहले तक अव्यवस्थित और अवैध कब्जे थे, वहां अब नगर निगम एक भव्य और आकर्षक केंद्र रिड्यूस, रियूज और रिसाईकिल का निर्माण कर […]

You May Like