अवैध कब्जे की जगह अब सज रहे हैं नेकी के केंद्र

जबलपुर: निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर गौरीघाट क्षेत्र को व्यवस्थित और सुंदर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिस स्थान पर दो महीने पहले तक अव्यवस्थित और अवैध कब्जे थे, वहां अब नगर निगम एक भव्य और आकर्षक केंद्र रिड्यूस, रियूज और रिसाईकिल का निर्माण कर रहा है। यह पहल न केवल स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारेगी, बल्कि नागरिकों के लिए ‘सेवा और सुविधा का संगम भी बनेगी।
खास होगा 3 आरआरआर केंद्र
इस केंद्र को केवल एक स्टोर की तरह नहीं, बल्कि एक ‘सोशल बैंक के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ प्रमुख रूप से खिलौना बैंक सक्षम परिवारों द्वारा दिए गए पुराने खिलौने यहाँ जमा होंगे, जिन्हें जरूरतमंद बच्चों को वितरित किया जाएगा।बर्तन बैंक एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को कम करने के लिए यहाँ से आयोजनों हेतु बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे।
पुस्तक बैंक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्र यहाँ अपनी पुरानी किताबें दान कर सकेंगे और जरूरतमंद विद्यार्थी उन्हें ले सकेंगे। थैला बैंक नर्मदा तट को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए यहाँ कपड़े के थैले उपलब्ध होंगे।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा
घाटों पर पूजन सामग्री की दुकानें अव्यवस्थित होने से जाम की स्थिति बनती थी। अब नए प्लान के तहत
श्रद्धालुओं को एक ही छत के निचे गार्बेज फ्री और व्यवस्थित तरीके से पूजन सामग्री मिल सकेगी। इससे स्थानीय विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान मिलने से उनकी आजीविका भी सुधरेगी और घाट की सुंदरता भी बनी रहेगी।

Next Post

बोकारो गुमशुदगी मामले में हाईकोर्ट सख्त, डीएनए जांच कोलकाता भेजने का आदेश

Thu Apr 16 , 2026
रांची, 16 अप्रैल (वार्ता) झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो की युवती पुष्पा के गुमशुदगी मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और जांच एजेंसियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने बरामद नरकंकाल और पीड़िता के माता-पिता के डीएनए सैंपल की जांच कोलकाता स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (सीएफएसएल) […]

You May Like

मनोरंजन