कार का तांड़व: दो कारों को ठोंका, ई रिक्शा नाले में गिरा, चार घायल

माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी बायपास के समीप रविवार रात्रि कार चालक ने तांड़व मचाया। दो कारों को ठोंकने के बाद ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद ई रिक्शा को टक्कर मारी जिसके बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जाकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए है।माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि नक्षत्र नगर निवासी शंशाक गर्ग  कार क्रमांक एमपी 20 जेड एम 1071 से आईटीआई तिराहे से घर जा रहा था.

वह जैसे ही रात्रि आठ बजे कटंगी बायपास के समीप जैसे ही पहुंचा तभी वे कार से नियंत्रण खो बैठा और पहले एक कार को टक्कर मारी इसके बाद ई रिक्शा को टक्कर मार दी इसके बाद ई रिक्शा नाले मेें जाकर गिर गया इस दौरान एक अन्य कार को भी टक्कर मारी है। कड़ी मशक्कत के बाद ई रिक्शा और घायलों को बाहर निकाला गया। घायल साक्षी वर्मा 29 वर्ष, आशा वर्मा 58 वर्ष, एक बच्ची को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया जबकि एक को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया। कार चालक को हिरासत मेें ले लिया गया है।

Next Post

पुराने वाहनों की नहीं हो रही पीयूसी जांच

Mon Jan 6 , 2025
धुंआ उड़ाते हुए फर्राटा दौड़ रहे वाहन जबलपुर:शहर में दौड़ रहे वाहनों की जांच के लिए पीयूसी दल गठित किया गया है। परंतु उसके बावजूद भी बहुत से पुराने खटारा वाहनों की पीयूसी जांच नहीं हो रही है, जिसके कारण शहर की सडक़ों पर रोजाना ही बिना फिटनेस के वाहन […]

You May Like