कांग्रेस ने शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं में बूथ प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

शिवपुरी: कांग्रेस नेता देवेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन एवं शिवपुरी विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र सिंह नाती, पोहरी विधानसभा के प्रभारी राजीव शर्मा, करैरा विधानसभा प्रभारी सुभाष सिकरवार पिछोर विधानसभा प्रभारी नितेश यादव कोलारस विधानसभा प्रभारी अंशु शुक्ला बी. एल. ए. को प्रशिक्षण राजेश बाबू द्वारा दिया गया।

जिले की पांचों विधानसभा सीटों शिवपुरी, कोलारस, करैरा, पिछोर, पोहरी ब्लॉक के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं जिला निर्वाचन प्रभारी दिनेश वशिष्ठ एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में शिवपुरी एवं पोहरी विधानसभा के समस्त ब्लॉकों के बी. एल. ए. की ट्रेनिंग का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय गुना बाईपास चौराहा पर रखा गया। करैरा विधानसभा का प्रशिक्षण नरवर एवं पिछोर विधानसभा का प्रशिक्षण पिछोर में, कोलारस विधानसभा का प्रशिक्षण कोलारस में रखा गया|

ट्रेनिंग कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विषय में बीएलए को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सभी बूथ प्रतिनिधियों को बताया गया कि उन्हें बूथ अधिकारी के साथ उपस्थित रहकर कैसे नए लोगों के नाम वोटर सूची में दर्ज कराना है और जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दो दो जगह हैं उनके नाम एक जगह से हटवाकर एक ही जगह रहना हैं। तथा जो लोग मृत हो गए हैं उनका नाम वोटर लिस्ट से हटवाना हैं। मतदाता सूची का शुद्धिकरण होने से लोकतंत्र को बचाए जा सकेगा

Next Post

मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम के साथ शुरू,सीएम ने दी विश्व विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ आरंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रीगणों को विश्व विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और नवाचार […]

You May Like