भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ आरंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रीगणों को विश्व विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि विज्ञान और नवाचार के माध्यम से भारत विश्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मध्यप्रदेश सरकार भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
